– आईटीआई फ्लेक्सीकैप फंड एक ओपेन एंडेड इक्विटी फंड है
– यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है जो लंबी अवधि के निवेश के जरिए अपनी दौलत में इजाफा
करना चाहते हैं
– यह आईटीआई म्यूचुअल फंड की ओर से पेश किया जाने वाला उत्पाद है, जो लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करेगा
मुंबई। आईटीआई म्यूचुअल फंड (ITI Mutual Fund) ने अप्रैल 2019 में अपना
परिचालन शुरू किया था और तब से अब तक निवेशकों के लिए बाजार में 16 मुख्यधारा के म्यूचुअल फंड उत्पाद लॉन्च किए हैं। यह एएमसी यानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी एक बड़े रूढ़िवादी कैश-रिच व्यापार समूह द्वारा समर्थित है। इतने कम समय में, समूह ने यह सुनिश्चित किया है कि निवेशकों के लिए एक आसान दीर्घकालिक निवेश अनुभव बनाने के लिए एएमसी के भीतर प्रशासन, लोग, प्रक्रियाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर यानी बुनियादी ढांचा अच्छी तरह से स्थापित हों।
फंड हाउस के बारे में
फंड हाउस 31 दिसंबर 2022 के अंत तक 3557 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रबंधन कर रहा है। कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम (AUM) में से, इक्विटी एयूएम 2674.94 करोड़ रुपये है, जबकि हाइब्रिड और डेट योजनाओं का कुल एयूएम.553.45 करोड़ और 329.34 करोड़ रुपये है। एयूएम का भौगोलिक विस्तार टॉप 5 शहरों में 40.53 फीसदी है। उसके बाद के 10 शहरों में 19.77 फीसदी की हिस्सेदारी, अगले 20 शहरों में 12.27 फीसदी की हिस्सेदारी और अगले 75 शहरों में 10.50 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ डाइवर्सिफाइड है। इसके अलावा अन्य शहरों में एयूएम की 16.92 फीसदी हिस्सेदारी है।
कम से कम 5000 रुपये निवेश जरूरी
आईटीआई म्यूचुअल फंड ने एक एनएफओ (NFO)- आईटीआई फ्लेक्सी कैप फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एनएफओ 27 जनवरी को खुला है और 10 फरवरी, 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएगा। न्यूनतम आवेदन राशि 5000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के गुणक में है। फंड का प्रबंधन श्री धीमंत शाह और श्री रोहन कोर्डे द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। आईटीआई फ्लेक्सी कैप फंड को निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स के खिलाफ बेंचमार्क किया जाएगा।
किनके लिए बेहतर विकल्प
यह फंड मुख्य रूप से लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से संबंधित उपकरणों में निवेश करेगा। यह एनएफओ उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है जो लंबी अवधि के लिए बाजार में निवेश करना चाहते हैं।
अलग अलग मार्केट कैप में निवेश की सुविधा
एनएफओ के लॉन्च की घोषणा करते हुए आईटीआई म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी श्री राजेश भाटिया ने कहा कि आईटीआई फ्लेक्सी कैप फंड लॉन्च के पीछे उद्देश्य निवेशकों को अलग अलग मार्केट कैप और डाइवर्स सेक्टर में अपना निवेश बनाए रखने का लाभ देना है। कैपेक्स साइकिल के और बढ़ने की उम्मीद के साथ, निवेशकों को कई उद्योगों में ग्रोथ वर्क यानी विकास वक्र का अनुभव करने का अवसर मिल सकता है। मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और निवेश के एक बेहतर विकल्प के साथ, आईटीआई म्यूचुअल फंड विभिन्न तरह के जोखिम उठाने की क्षमता वाले सभी निवेशकों को निवेश समाधान प्रदान करने पर केंद्रित है।
4 साल से कम की अवधि में, आईटीआई म्यूचुअल फंड ने 16 योजनाएं शुरू की हैं। म्यूचुअल फंड निवेशकों को सबसे बेहतर निवेश अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आईटीआई म्युचुअल फंड की 57 से अधिक स्थानों पर उपस्थिति है (इसकी शाखाओं/आईटीआई समूह कार्यालयों के माध्यम से) और पूरे भारत में 19,698 वितरकों तक पहुंच है।