NFO:Kotak Mutual Fund ने लॉन्च किया कोटक टेक्नोलॉजी फंड, देश के टेक्‍नोलॉजी सेक्टर में निवेश का बेहतरीन अवसर

एनएफओ 12 फरवरी 2024 को खुला है और 26 फरवरी 2024 को बंद होगा

मुंबई। Kotak Mahindra Asset Management कंपनी लिमिटेड (“KMAMC” / “कोटक म्यूचुअल फंड”) ने कोटक टेक्नोलॉजी फंड के लॉन्च की घोषणा की है। यह Technology से जुड़े सेक्टर में निवेश करने वाली एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो निवेशकों को गतिशील और तेजी से विकास कर रहे  टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।

देश में टेक्‍नोलॉजी एक क्रांति से गुजरी है। इसने आम लोगों के जीवन को आसान बना दिया है। इसने उत्पादों, सेवाओं और बिजनेस के तौर तरीकों में बड़ा बदलाव किया है।

क्लाउड, एआई, फिनटेक, साइबर सुरक्षा, या इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट (इंजीनियरिंग अनुसंधान और विकास- ER&D) जैसी नई युग की सेवाओं में अपनी पेशकश का विस्तार करने वाली कंपनियों के साथ भारतीय कंपनियां नए तकनीकी माहौल में अच्छी व मजबूत स्थिति में हैं। डेटा क्रांति में भारत का नेतृत्व पर्याप्त बाजार अवसर प्रदान करता है।

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर आईटी खर्च में बढ़ोतरी पिछले दशक और उससे भी अधिक समय में संरचनात्मक रूप से मजबूत रही है। इस दौरान आईटी सेवाओं पर खर्च लगातार बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर टॉप 10 आईटी सर्विसेज कंपनियों में से 8 भारतीय हैं (सोर्स: एनएसई/बीएसई/मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज)। कोटक टेक्नोलॉजी फंड का लक्ष्य महत्वपूर्ण विकास क्षमता दिखाने वाली इन गतिशीलता का लाभ उठाना है।

केएमएएमसी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह ने कहा कि, “टेक्‍नोलॉजी में निवेश करना अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि तेजी से विकसित हो रहे वैश्विक माहौल में आगे रहने का एक तरीका बन गया है। टेक्नोलॉजी भारत के विकास की कहानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कोटक टेक्नोलॉजी फंड टेक्नोलॉजी सेक्टर के बढ़ते महत्व के अनुरूप है और निवेशकों को टेक्नोलॉजी सेक्टर के ग्रोथ की क्षमता में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है।”

उचित वैल्‍युएशन (मूल्यांकन) पर ग्रोथ दिखाने वाली कंपनियों पर फोकस के साथ, यह टेक्‍नोलॉजी फंड बॉटम-अप स्टॉक चुनने की रणनीति अपनाता है, जो बिना किसी मार्केट कैप प्रतिबंध के इन-हाउस रिसर्च द्वारा समर्थित है।

शिबानी कुरियन, कोटक टेक्नोलॉजी फंड की फंड मैनेजर और हेड-इक्विटी रिसर्च, केएमएएमसी ने कहा, “कई नई टेक्नोलॉजी के आने से दैनिक जीवन में खपत में बढ़ोतरी और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी को अपनाने के साथ इस सेक्टर में मंदी देखी जा रही है। वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भी, भारतीय आईटी कंपनियों ने मार्जिन प्रदर्शन, आरओई प्रोफाइल में ग्रोथ और हाई डिविडेंड भुगतान के साथ मजबूत कैश फ्लो (नकदी प्रवाह) प्रदान किया है (सोर्स: केएमएएमसी इंटरनल रिसर्च)। हमारा लक्ष्य कोटक टेक्नोलॉजी फंड के साथ लंबी अवधि में अपने निवेशकों के लिए मूल्य सृजन को बढ़ावा देकर इसे कुशलतापूर्वक नेविगेट करना है।”

कोटक टेक्नोलॉजी फंड के लिए नया फंड ऑफर (एनएफओ) 12 फरवरी 2024 को खुल रहा है और 26 फरवरी 2024 को बंद होगा। निवेशक इसमें कम से कम 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और इसके बाद स्‍कीम में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इसके अलावा, निवेशकों के पास 100 रुपये से शुरू होने वाली और उसके बाद कितनी भी राशि से सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान (एसआईपी) के माध्यम से निवेश करने का भी विकल्प है। कोटक टेक्नोलॉजी फंड पर विस्तृत जानकारी और निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए, कृपया हमारी आधिकारिक वेबसाइट: https://www.kotakmf.com पर जाएं।

पिछला प्रदर्शन भविष्य के परिणाम का संकेत नहीं है। निवेशकों को उत्पाद की उपयुक्तता निर्धारित करने के लिए अपने फाइनेंशियल एडवाइजर और टैक्स एडवाइजर से परामर्श करने की सलाह दी जाती है। कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड किसी रिटर्न की गारंटी या वादा नहीं करती है। पोर्टफोलियो और इसकी संरचना बाजार की स्थितियों के आधार पर परिवर्तन के अधीन है। योजना की विस्तृत विशेषताओं के लिए, कृपया योजना सूचना दस्तावेज़ (एसआईडी) देखें।

Leave a Reply