आपकी मासिक किस्त में हो सकती है वृद्धि

नई दिल्ली। महंगाई काबू में न आती देख रिजर्व बैंक ने एक बार फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी है। अप्रैल के बाद यह चौथा मौका है जब रिजर्व बैंक ने ब्याज दर में वृद्धि की है। इस बार रेपो रेट में 0.50 फीसद की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद रिजर्व बैंक की रेपो रेट 5.90% पर पहुंच गई है।
रेपो रेट ब्याज की वह दर है जिस पर सभी कमर्शियल बैंक भारतीय रिजर्व बैंक से छोटी अवधि के लिए कर्ज लेते हैं। रेपो रेट के बढ़ने के बाद अब आपके घर और पर्सनल लोन की किस्त और बढ़ जाएगी और यह तब तक बढ़ी रहेगी जब तक रिजर्व बैंक रेपो रेट में कटौती न करे और लोन देने वाला आपका बैंक आपसे लिये जा रहे ब्याज की दर में कमी न करे।
अप्रैल के बाद से अब तक रिजर्व बैंक रेपो रेट में 1.90% की बढ़ोतरी कर चुका है।